बागपत, जनवरी 31 -- ढिकौली-बंथला मार्ग पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के रटौल अंडरपास के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। बागपत के दाहा का चालक विनय अपने भाई विक्रांत और एक नौकर गुलबहार के साथ कार में सवार था। बताया गया कि विनय की लोनी में पत्थर की दुकान है और वह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वे ढिकौली बंथला मार्ग से दाहा से लोनी की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार रटौल में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे अंडरपास के पास पहुंची, अचानक सामने से आई एक बाइक को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही रटौल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.