जहानाबाद, जनवरी 29 -- अरवल, निज संवाददाता। पटना औरंगाबाद नहर के मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक को बचाने के दौरान बोलेरो वाहन नहर में पलट गया। बोलेरो में चार लोग सवार थे। सभी लोग बैदराबाद निवासी सिंटू सिंह के परिवार बताए जाते हैं। बता दें कि मोटरसाइकिल सवार को साइड देने के क्रम में बोलेरो नहर में गिर गया। उसके बाद अगल-बगल के लोगों के द्वारा काफी प्रयास के बाद बोलेरो से महिला व पुरूष सवारों को बाहर निकला गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने के पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई। सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद क्रेन के मदद से नहर में डूबे बोलेरो को बाहर निकला गया। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि मोटरसाइकिल को बचाने में बोलेरो नहर में गिरा कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...