रुडकी, दिसम्बर 15 -- मंगलौर। हरिद्वार से मुजफ्फरनगर जा रहे एक युवक की बाइक को हाईवे पर एक कार ने टक्कर मार दी। इससे युवक का पैर टूट गया और उसे गंभीर चोटें आईं है। पीड़ित फाजिल निवासी ग्राम किदवाई नगर, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर, अपनी बाइक पर सवार होकर 22 नवंबर को हरिद्वार से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से उनकी बाइक में जबरन टक्कर मार दी। इस हादसे में फाजिल का दायां पैर बुरी तरह टूट गया, साथ ही सिर और अन्य अंगों पर भी चोटें आईं है। आसपास के ग्रामीणों ने फौरन मदद की और फाजिल को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.