रुडकी, दिसम्बर 15 -- रुड़की रोड पर तांशीपुर के पास बाइक सवारों ने एक परिवार की बाइक में टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग महिला और उनके बेटे को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रुड़की के अशोकापुरम कॉलोनी निवासी जय त्यागी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर वह अपनी मां के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तांशीपुर के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार से आ रहे थे। अचानक उनकी बाइक पीड़ित की बाइक से जा टकराई। इससे जय त्यागी और उनकी मां जमीन पर गिर पड़े। मां को सिर और कमर में गंभीर चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जय की बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर टक्कर मारने वाले तीनों युवको के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज क...