रुद्रपुर, जनवरी 8 -- सितारगंज। सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत मामले में पुलिस ने कार चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को ग्राम गौरीखड़ा निवासी ज्ञान सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि चार जनवरी की शाम उनका भाई 52 वर्षीय दान सिंह अपनी बुआ के घर ग्राम सिसईखेड़ा से बाइक से घर लौट रहा था। इस बीच बघौरी पुलिया के पास कार चालक ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.