लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- फूलबेहड़ , संवाददाता। लखीमपुर -पलिया हाइवे पर गोपालापुर गांव के पास रात सड़क हादसे में कार सवार तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। फरधान थाना क्षेत्र के अग्गर बुजुर्ग गांव निवासी मो. उमर अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटी अशरा के साथ कार से कोतवाली सदर के गांव शिवालापुरवा बुधवार रिश्तेदारी में गए थे। वहां से वापस रात करीब 9 बजे घर जा रहे थे। तभी पलिया हाइवे पर गोपालापुर गांव के निकट सामने से आ रहे बाइक सवार से कार टकरा गयी। जिससे कार अनियंत्रित हो गयी। कार चालक मो. उमर अगली सीट पर मां की गोद में बैठी अशरा घायल हो गयी। वहीं बाइक चालक सहनियापुर जिला सीतापुर निवासी 20 वर्षीय अतुल वर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.