काशीपुर, जनवरी 1 -- जसपुर। बीते 21 दिसंबर की शाम ग्राम सुआवाला (बिजनौर) निवासी प्रिंस चौहान पुत्र जोगेंद्र सिंह सूर्या फैक्ट्री से ड्यूटी कर अपनी बाइक से घर आ रहा था। इसी बीच महुआडाबरा में पेट्रोल पंप के पास नादेही चीनी मिल में गन्ना डालकर आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायल के पिता जोगेंद्र सिंह ने आरोपी ट्रैक्टर चालक दीपक पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी ग्राम रमनावाला (मुरादाबाद) के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.