गाज़ियाबाद, दिसम्बर 15 -- मोदीनगर। मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर गांव खंजरपुर गेट के पास कार सवार ने बाइक सवार सर्राफ के टक्कर मारकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोपी तमंचा लेकर भी पीछे भागा। नगर की आदर्शनगर कॉलोनी निवासी संदीप कुमार भोजपुर में ज्वैलर्स की दुकान करते है। सोमवार सुबह वह मोदीनगर से हापुड़ की और जा रहे थे। जब वह मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर गांव खंजरपुर गेट के पास पहुंचे तो इसी बीच कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बा इक नीचे गिर गई। आरोप है कि इसी बीच बाइक सवार युवक तमंचा लेकर संदीप के पीछे भाग लिया। किसी तरह उन्होने अपनी जान बचाई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...