बुलंदशहर, दिसम्बर 16 -- मेरठ- बुलंदशहर नेशनल हाईवे 334 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भूपेंद्र शर्मा उम्र 50 वर्ष पुत्र राम किशोर गांव खुशहालपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार भूपेंद्र शर्मा बुलंदशहर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव खुशहालपुर लौट रहा था। हाईवे पर बने गांव के कट पर जैसे ही भूपेंद्र ने अपनी बाइक मोड़ी तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने भूपेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें भूपेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुटी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...