नोएडा, दिसम्बर 7 -- ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। ऑपरेशन के बाद भी उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-26 निवासी दीक्षा त्रिपाठी ने सेक्टर-142 कोतवाली में तहरीर दी कि उनके पति हिमांशु शेखर दो दिसंबर को अपने आवास से परी चौक स्थित ऑफिस जा रहे थे। सेक्टर-143 कट के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनको आईसीयू में भर्ती कर चार दिसंबर को ऑपरेशन किया। उनकी स्थिति अब भी नाजुक है। हादसे में उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पति के इलाज में व्यस्त होने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने देर से थाने पहुंच सकीं। वहीं, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही ह...