महोबा, फरवरी 3 -- महोबा, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत चलाए गए जागरुकता अभियान के बाद भी शहर में युवा स्टंटबाजी कर रहे है। बस स्टैंड में स्टंटबाजी को लेकर युवक का लोगों से विवाद हो गया जिसके बाद युवक के द्वारा लोगों से मारपीट की गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्टंटबाजी कर रहे युवक को हिरासत में लिया है। शहर में इन दिनों बाइक सवार युवक स्टंटबाजी करते है। मंगलवार को एक बाइक सवार के द्वारा की जा रही स्टंटबाजी से लोगों को परेशानी हुई। स्टंटबाजी कर रहे युवक ने बस स्टैंड के पास एक राहगीर को टक्कर मार दी। विरोध करने पर गाली गलौच कर मारपीट की गई। जिसके बाद लोग एकत्र हो गए और स्टंटबाजी कर रहे युवक की हीरोगिरि निकालकर पुलिस के हवाले किया। लोगों का कहना है कि आए दिन बाइक सवार स्टंटबाजी करते है। जो विवाद का क...