कानपुर, मार्च 28 -- श्याम नगर में बाइक सवार की कार की टक्कर से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रिपोर्ट दर्ज करने के चार दिन बाद भी पुलिस आरोपित कार चालक को नहीं पकड़ सकी है। जबकि मृतक के परिजनों ने पुलिस को घटना के फुटेज तक उपलब्ध कराए थे। बाबूपूरवा के एनएलसी कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय विशाल बाजपेई 21 मार्च की दोपहर को किसी काम से श्याम नगर आये थे। वह छप्पन भोग चौराहे से मंगला विहार की तरफ जा रहे थे कि पीछे से आए कार सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं घटना के बाद आरोपित कार सवारों को राहगीरों ने रोक लिया था और विशाल को कांशीराम अस्पताल भेज पुलिस को सूचना दी थी। उधर, कांशीराम अस्पताल में डॉक्टर ने विशाल को मृत घोषित कर दिया था। विशाल के रिश्तेदार योगेश तिवारी ने बताया कि 23...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.