सीवान, दिसम्बर 1 -- दरौंदा, एक संवाददाता। दरौंदा- महाराजगंज मुख्य सड़क पर राम जानकी मंदिर के समीप गुरुवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के पिता दुर्गा साह ने इसे हत्या बताते हुए तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मृतक की पहचान मुंडा रामा छपरा निवासी जयप्रकाश शाह उर्फ नंदन साह के रूप में हुई थी। दर्ज एफआईआर के अनुसार मृतक के पिता दुर्गा साह ने बताया कि उनका पुत्र 27 नवंबर की दोपहर करीब तीन बजे गांव के ही हरेराम साह के पुत्र टिंकू साह के साथ मोटरसाइकिल पर निकला था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की गई। पिता ने बताया कि जब उन्होंने हरेराम साह से पूछताछ की, तो उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं दी। परिजनों ने पूरी रात खोजबीन की और 28 नवंबर की सुबह जयप्रकाश शाह का...