महोबा, दिसम्बर 7 -- चरखारी, संवाददाता। मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। नगर के हाथी खाना निवासी पीड़ित दिनेश पुत्र गिरधारीलाल बाल्मीकि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 दिसंबर को उसका पुत्र 22 वर्षीय रोहित अपने साथी मोहित यादव के साथ शादी समारोह से लौट रहा था। गौरहरी और गुढा के बीच में तेज गति से जा रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में घायल रोहित को मृत घोषित कर दिया जबकि मोहित को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद वाहन मौके से रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की...