फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 15 -- फर्रुखाबाद। दुकान से घर लौट रहे व्यापारी नेता को बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। व्यापारी नेता जितेंद्र अग्रवाल शाम को अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। सेनापति मोहल्ले में एक मैदान के पास तेज रफ्तार आ रही बाइक ने जितेंद्र के टक्कर मार दी। जितेंद्र बेसुध होकर गिर पड़े। बाद में उनके परिजन पहुंचे तो उनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गयी हैं। पुलिस को घटना की सूचना दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...