महोबा, फरवरी 23 -- महोबा, संवाददाता। बाइक सवार का रास्ता रोककर गाली गलौच करने और विरोध करने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीडित अमित कुमार निवासी श्रीनगर ने बताया कि वह महोबा तहसील आ रहा था। रास्ता में जैतपुर निवासी सुशील चौबे ने बाइक का रास्ता रोक गाली गलौच की जब विरोध किया तो दबंग ने लाठी से हमला बोल दिया। बाद में जानमाल की धमकी देते हुए दबंग मौके से भाग गया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...