मुंगेर, फरवरी 10 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को खैरा रमनकाबाद मार्ग के ईंट भट्ठा के समीप टोटो से घर जा रहे कठना निवासी वृद्ध से बाइक सवार उचक्कों ने एक लाख रुपया झपट लिया और भाग निकला। वहीं घटना की जानकारी देते हुए सुरेंद्र महतो ने बताया कि मैं अपने साला के बेटे की शादी के लिए हवेली खड़गपुर नगर के गौशाला मार्केट स्थित एसबीआई शाखा से एक लाख रुपये निकालकर टोटो पर बैठकर कठना जा रहा था। तभी रमनकाबाद खैर मार्ग के चिमनी भट्ठा के समीप पुल पर खैरा की ओर से आ रहा बाइक सवार उचक्कों ने हमारा थैला छिनने का प्रयास किया। थैला झपटने के दौरान मैं थैला समेत टोटो से नीचे गिर गया। उचक्कों ने रुपए से भरा थैला लेकर खड़गपुर की ओर भाग निकला। मैने इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर मुझे एवं टोटो चालक को थाना लाकर घटना से जुड़ी जानकारी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.