आरा, मार्च 12 -- पीरो। स्थानीय थाना क्षेत्र की पीरो-बिहटा सड़क पर बचरी गांव के समीप बाइक सवार उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीन लिया है। जानकारी के अनुसार बचरी गांव निवासी अजय राय की पुत्री पूजा कुमारी बुधवार को अपनी दादी के साथ पीरो बाजार में खरीदारी करने आई थी। खरीदारी करने के बाद उक्त महिला अपनी दादी के साथ वापस अपने घर लौट रही थी। इसी क्रम में बचरी गांव के समीप बाइक सवार दो उचक्कों ने महिला के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से भाग निकले। पीड़ित महिला की ओर से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.