समस्तीपुर, फरवरी 4 -- ताजपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर अषाढ़ी रोड में बाइक सवार बदमाशों ने एक साईकिल सवार वृद्ध को बरगलाकर उनके पास के पचास हजार रूपये उड़ा लिए। घटना मंगलवार शाम की बताई जाती है। पीड़ित साईकिल सवार वृद्ध अषाढ़ी गांव निवासी उपेंद्र ठाकुर बताये गए। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त साईकिल सवार वृद्ध ताजपुर थाना रोड स्थित सेंट्रल बैंक शाखा से पचास हजार रूपये निकालकर घर जा रहे थे। इसी दौरान ताजपुर अषाढ़ी रोड में गांव की सीमा पर बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश अपने को प्रशासन का आदमी बताकर रोक लिया और पासबुक, आधार कार्ड एवं बैंक से निकाले गए रूपये दिखाने को कहा। वृद्ध उसके झांसे में आ गए और जैसे ही जेब से रूपये निकाल दिखाने लगे इतने में दोनों बदमाश रूपये झटककर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.