देवघर, जनवरी 9 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। शहर के स्टेशन रोड पंपु तालाब के निकट झपट्टा मार गिरोह ने राहगीर मीना बाजार निवासी विश्वनाथ हलधर का मोबाइल छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने मधुपुर थाना में आवेदन देकर इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस को बताया कि वह बावनबीघा मोहल्ले से काम करके अपने घर मीना बाजार लौट रहा था। जैसे ही रेलवे पंपु तालाब के निकट पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार बाइक चलाकर झपट्टामार गिरोह के सदस्य आया और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग निकले, अंधेरा रहने के कारण वह ठीक से बदमाशों का चेहरा नहीं देख पाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.