रांची, फरवरी 9 -- रांची। धुर्वा सेक्टर थ्री मार्केट के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक युवती से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना सोमवार की है। बताया जा रहा है कि जिज्ञासा पांडेय नामक युवती मोबाइल पर बात करते हुए सेक्टर थ्री मार्केट के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे। उनके हाथ से मोबाइल छीना और तेजी से फरार हो गए। हालांकि, युवती ने शोर भी मचाया, लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे। घटना की जानकारी मिलने के बाद धुर्वा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.