मिर्जापुर, दिसम्बर 15 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसिया कलां गांव निवासी एक बाइक सवार हलिया बाजार से घर जा रहा था। जैसे ही भटवारी पहाड़ी के पास पहुंचा। अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे वह जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। हलिया के परसिया कला गांव निवासी 20 वर्षीय हरिओम सोमवार शाम किसी कार्य से हलिया बाजार बाइक से आए थे। बाजार से वापस अपने घर लौट रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...