भदोही, फरवरी 22 -- ज्ञानपुर। क्षेत्र के अलुआ गांव के पास रविवार की सुबह एक बाइक सवार अधेड़ गिरकर चोटिल हो गया। इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया। भदोही निवासी रामसुख बाइक से अलुआ गांव आया था। इस बीच वह वापस लौट रहा था कि उक्त स्थान पर ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बाइक से वह गिरकर चोटिल हो गया। घायल का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। सड़क पर बने गड्ढे और ऊंचा ब्रेकर आए दिन हादसे का कारण बन रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...