भदोही, दिसम्बर 29 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के भदोही-मिर्जापुर मार्ग कैथीपुर मोरवा नदी के पास सोमवार की शाम सड़क हादसे में 45 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ मुक्खा राय की मौत हो गई। आरोपित चालक वाहन सर्रोई बाजार में छोड़कर फरार हो गया। उधर, हादसे की जानकारी के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। रजपुरा पुलिस चौकी के जवानों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के असनांव पुलिस चौकी अंतर्गत पूरेमुडियापुर, चकहोलमन गांव निवासी राकेश राय उर्फ मुक्खा की माता की तेरही आज यानि 30 दिसंबर को है। वह बाइक लेकर सर्रोई बाजार सोमवार की शाम को खरीदारी करने गए थे। वापस घर आते समय अंधेरा होने के कारण बिना स्टार्ट किए ही बाइक को लेकर सड़क पार कर रहे थे। तभी मिर्जापुर की ओर से भदोही जा रहे डंफर चालक ने रौंद दिया। जिससे उनकी...