संभल, मार्च 17 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के सूखा तालाब के निकट बाइक सवार तीन लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने के आरोप में दो नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना क्षेत्र के गांव सौधन निवासी राजपाल की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह शनिवार की शाम अपने साथी जीराज व कृपाल के साथ गांव सारंगपुर रिश्तेदारी में होली मिलने जा रहा था। तभाी सौंधन चौकी के सूखा तालाब के पास पीछे से एक कार ने ओवरटेक कर बाइक को रोक लिया और मारपीट की। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर गांव लखनपुर निवासी राकेश व लुट्टन समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.