अलीगढ़, मई 13 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सुरक्षा विहार के पास बाइक सवारों ने एक युवती का दुपट्टा खींच लिया। विरोध करने पर एसिड अटैक की धमकी दे डाली। आरोप है कि अनजान नंबर से कॉल करके भी परेशान कर रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एक मोहल्ला निवासी युवती ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि वह सारसौल क्षेत्र में निजी कंपनी में नौकरी करती थी। इसी बीच साथ काम करने वाले दो युवकों ने उसका नंबर ले लिया। इसके बाद वह अश्लील कमेंट करने लगे। बीते दिनों उसने नौकरी छोड़ दी। चार दिन पहले युवती टेंपो से उतरकर घर जा रही थी। सुरक्षा विहार के पास पहंुचते ही पीछे से बाइक सवार दो युवक आ गए। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठे युवक ने दुपट्टा खींच लिया। विरोध करने पर एसिड अटैक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.