गाज़ियाबाद, अप्रैल 6 -- मोदीनगर,संवाददता। मोदीनगर हापुड मार्ग पर सड़क पर पड़ा मोबाइल उठाना एक युवक को काफी महंगा पड़ा। बाइक सवारों ने युवक को ऑटो से उतारकर बेरहमी से पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव त्योढ़ी 13 बिस्वा निवासी इसरार अपनी पत्नी फरहत के साथ ऑटो से हापुड से अपने गांव आ रहे थे। जब वह बीच रास्ते में पहुंचे तो सड़क पर एक मोबाइल खड़ा था। उन्होने ऑटो रुकवाकर मोबाइल उठा लिया और ऑटो में सवार यात्रियों से कहने लगे की जिसका फोन आएगा ,उसे बुलाकर दे दिया जाएगा। जब ऑटो मोदीनगर हापुड मार्ग पर नाहली मोड पर गांव किल्हौड़ा के पास पहुंचे तो बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रुकवा लिया। इसके बाद ऑटो से नीचे उतारकर इसरार की बेहरमी से पिटाई कर दी। इतना पीटा कि इसरार के तीन दात टूट गए। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.