अलीगढ़, दिसम्बर 4 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दोदपुर में बाइक सवार लुटेरे एक युवक से मोबाइल झपट ले गए। वह दुकान से सामान लेकर पैदल-पैदल घर लौट रहे थे। मौका मुआयना कर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोधपुर स्थित कोहिनूर अपार्टमेंट निवासी बिलाल हुसैन बीते 29 नवंबर की रात घर से दुकान पर सामान लेने गए थे। वहां से वह पैदल-पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में पहंुचते ही उनके मोबाइल पर किसी परिचित की कॉल आ गई। जैसे ही उन्होंने जेब से मोबाइल निकाला। तभी पीछे से बाइक सवार दो लुटेरे आ गए। हाथ में लगे मोबाइल को छींनकर भाग गए। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...