पटना, फरवरी 21 -- जक्कनपुर थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड पुल के पास शुक्रवार को बाइक सवारों ने एक व्यापारी से मारपीट कर 40 हजार नगद और मोबाइल छिन लिया। पीडित ने इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीडित सुमित कुमार का कहना है कि शुक्रवार को अपने बडे भाई राहुल कुमार के साथ बाइक से रामकृष्णानगर लौट रहा था। उनका एसपी वर्मा रोड में कंप्यूटर की दुकान है। दुकान बंद कर रात साढे नौ बजे दोनों भाई घर लौट रहे थे। चिरैयाटांडपुल के पास एक बाइक सवार से टक्कर हो गई। दोनों ओर से पहले बहस हुई। जब मैंने डायल 112 पर फोन करने को कहा तो उसने तुरंत अपने लोगों को बुला लिया। मुझे और मेरे भाई को लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया तथा 40 हजार नगद और मोबाइल को छिन लिया। जब डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची तब तक वे भाग चुके थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.