नोएडा, जनवरी 20 -- नोएडा। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में बाइक सवारों ने दो लोगों से मोबाइल फोन छीन लिए और भाग गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दिल्ली के पटेल नगर निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 14 जनवरी की रात करीब 9.30 बजे अपने घर से किसी रिश्तेदार के यहां घूमने के लिए जा रहे थे। सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास बाइक सवार बदमाश ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गया। वह बाइक का नंबर नहीं देख पाए। वहीं, उत्तराखंड के हरिद्वार की शिवलोक कॉलोनी निवासी पुष्कर त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि वह 10 जनवरी की रात करीब 12 बजे नोएडा पहुंचे। वह सेक्टर-62 स्थिल गोल चक्कर पर बस से उतरे। वह नौकरी की तलाश में नोएडा आए। जैसे ही उन्होंने बस से उतरकर भाई को फोन करने के लिए मोबाइल फोन जेब से निकाला, तभी बाइक सवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.