बरेली, मई 1 -- बाइक सवार दो उचक्के सेना के रिटायर्ड ऑनरेरी सूबेदार की पत्नी का मंगलसूत्र छीन ले गए। इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इज्जतनगर में परवाना नगर निवासी ओमकार सिंह ने बताया कि वह सेना के रिटायर्ड ऑनरेरी सूबेदार हैं। बुधवार शाम उनकी पत्नी ओमा देवी पैदल घर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनका मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छीन लिया और फरार हो गए। दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए लेकिन मास्क लगाए होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.