नोएडा, मार्च 28 -- नोएडा। गिझौड़ निवासी करण कुमार सेक्टर-60 के बी ब्लॉक स्थित कंपनी में करते हैं। वह गुरुवार को कंपनी से काम समाप्त कर बाहर निकले और मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। बदमाशों ने उनको धक्का देकर नीचे गिराने का भी प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बाइक और बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.