प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के भंगवा निवासी 20 वर्षीय राज जायसवाल, 15 फरवरी को अपने दोस्त लवकुश के साथ मनगढ़ से घर आ रहा था। मोहनगंज चौराहे पर सामने से आई बोलेरो ने दोनों को टक्कर मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राज जायसवाल के पिता मूलचंद ने मामले में बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...