हल्द्वानी, जून 15 -- हल्द्वानी। कुंवरपुर और बागजाला के बीच दो दिन पहले हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो लोगों की मौत के मामले में काठगोदाम पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक फिरोज निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश के पिता छोटे खां ने तहरीर देकर कहा कि बीते गुरुवार की सुबह फिरोज और सुबहान गौलापार की ओर जा रहे थे। कुंवरपुर और बागजाला के बीच उनकी बाइक एकाएक खराब हो गई थी। दोनों ने बाइक को इसी दौरान सड़क किनारे लगाया। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए गैस सिलेंडर से भरे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुबहान की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि फिरोज ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। एसओ पंकज जोशी ने बताया कि मामले में फिरोज के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने में मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.