बदायूं, फरवरी 4 -- कुंवरगांव। नगर स्थित एक ऑटो सर्विस की दुकान पर बाइक की सर्विस के दौरान एक बड़ी अनहोनी टल गई। थाना क्षेत्र के फरीदपुर चकोलर के रहने वाले नरवीर की बाइक के फिल्टर बॉक्स में सांप छिपा मिला, जो सर्विस शुरू होते ही बाहर निकल आया। समय रहते सांप दिखाई देने से कोई हादसा नहीं हुआ। अचानक सांप निकलने से दुकान पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही सड़क से गुजर रहे राहगीर भी मौके पर जमा हो गए। कुछ देर के लिए यातायात और दुकान का काम प्रभावित रहा। बाद में मिस्त्री विनोद पाल व अन्य लोगों की सूझबूझ से सांप को सुरक्षित तरीके से बाइक से बाहर निकालकर खुले स्थान पर छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.