सासाराम, फरवरी 20 -- राजपुर, एक संवाददाता। राजपुर पुलिस ने नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर गांव निवासी जगदीश साव का पुत्र राजकुमार को राजपुर बाजार से गुरूवार को देर शाम को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष उमुस सलमा ने बताया कि अंग्रेजी शराब लेकर बिक्री करने की गुप्त सूचना पर जांच किया गया। जिस दौरान युवक के पास से 21 की संख्या में 180 एमएल की 8पीएम शराब के साथ गिरफ्तार करते हुए बाइक को जब्त कर लिया गया है। धंधेबाज के विरुद्ध मामला दर्ज करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...