चम्पावत, जनवरी 8 -- टनकपुर में बाइक संचालकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बैराज मार्ग में टैक्सी बाइक संचालन पर लगी रोक हटाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। टनकपुर सीएम कैंप कार्यालय में गुरुवार को टैक्सी बाइक संचालकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बैराज मार्ग पर टैक्सी बाइकों के संचालन पर लगी रोक को हटाने की मांग की। कहा कि टनकपुर बैराज मार्ग से नेपाल ब्रह्मदेव भारतीय सीमा तक टैक्सी बाइक का संचालन किया जाता है। इससे उन्हें रोजगार मिलता है। लेकिन बीते बुधवार दोपहर से बैराज मार्ग पर टैक्सी बाइक संचालन पर रोक लगा दी गई है। कहा कि रोक लगने से पांच दर्जन टैक्सी बाइक संचालकों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। गुरुवार को टैक्सी बाइक संचालकों और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान के मध्य हुई वार्ता बे...