मोतिहारी, फरवरी 16 -- कुण्डवा चैनपुर,निसं। होली पर्व को लेकर शराब तस्करों की गतिविधियां भारत नेपाल सीमा पर तेज हो गयी है। लगातार पकड़े जाने के बाद भी मोटी कमाई के चक्कर में शराब तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को थाना क्षेत्र के खरूही रेलवे ढाला के पास से कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने दो बाइक पर ले जाये जा रहे 960 बोतल शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बालक को विधि विरुद्ध निरूद्ध किया गया। गिरफ्तार तस्कर कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गुआबाड़ी का राजा कुमार है। दोनों बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बाइक की शिनाख्त की जा रही है । वहीं गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने पर्व को लेकर अभियान तेज कर दिया है। इसको लेकर सीमा क्षेत्र के इलाकों में विशेष गश्त अभियान चलाया जा र...