चक्रधरपुर, फरवरी 24 -- बाइक व स्कूटी में टक्कर, तीन घायल, 2 रेफर चक्रधरपुर। चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के केपीएस स्कूल के समीप बाइक और स्कूटी में टक्कर होने से तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर जामटुटी गांव निवासी दरुणा प्रधान स्कूटी में सवार होकर सोनुवा जा रही थी। इसी दौरान केपीएस स्कूल के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार जेनाबेड़ा गांव निवासी जानुम सिंह तांती और सिदुई कांडेयांग ने स्कूटी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसमें से जानुम सिंह तांती और सिदुई कांडेयांग को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इधर दुर्घटना के बाद घायलों के परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.