गिरडीह, फरवरी 13 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पथ पर बारासोली मोड़ के पास मंगलवार देर रात बाइक और साइकिल सवार के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया। इसमें बेंगाबाद महुआर पंचायत क परशुरामडीह के साइकिल सवार अमृत यादव और बगोइया गांव के बाइक सवार गोविंद मुर्मू शामिल हैं। बताया जाता है कि साइकिल सवार अमृत यादव रात को दरबानी करने गिरिडीह शहर जा रहा था। इस बीच गिरिडीह से बेंगाबाद की ओर जा रही बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक ओर साइकिल सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी एम्बुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...