जौनपुर, नवम्बर 28 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित गोधना तिराहा पर शुक्रवार को अपराह्न डेढ़ बजे एक बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक सवार भटेवरा निवासी प्रदीप और सुधान्शू तथा साइकिल सवार पिलखीनी प्रयागराज निवासी प्रदीप शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं लगी थी। इसलिए सभी घायलों को प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया। बाइक सवार जंघई से घर लौट रहे थे, जबकि साइकिल सवार अगहुआ गांव में रिश्तेदारी जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक सवार साइकिल सवार से भिड़ गए, जिससे यह हादसा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...