धनबाद, जनवरी 6 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। जोगता थाना क्षेत्र के कतरास-धनबाद मुख्य मार्ग के पांडेडीह बेलदरिया के समीप सोमवार को एक बाइक व साइकिल के बीच टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार लोयाबाद निवासी उमेश विश्वकर्मा घायल हो गया। वहीं साइकिल सवार को आंशिक चोट आयी है। उमेश को जोगता पुलिस ने कतरास के एक नर्सिंग होम भर्ती कराया है। बताया जाता है कि उमेश अपनी बाइक से लोयाबाद मोड़ से नया मोड़ की ओर आ रहे थे। इसी क्रम में एक अज्ञात साइकिल सवार अचानक से सामने आ गया। इसे बचाने के क्रम मे उमेश अपनी बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...