औरैया, जनवरी 29 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र में टकपुरा नहर पुल के पास बाइक और साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, जसवंतपुर निवासी अजय अपने साथी सोहित के साथ बाइक से मुरादगंज की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक टकपुरा नहर पुल के पास पहुंची, सामने से आ रहे रोशंगपुर निवासी साइकिल सवार उमाशंकर दिवाकर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार उछलकर नहर में जा गिरा, जबकि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में गिरे साइकिल सवार को बाहर निकलवाया और तीनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.