आरा, फरवरी 18 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के आनर गांव में बुधवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बाइक पर लदी देसी शराब समेत एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज आनर गांव निवासी दशईं यादव का पुत्र सतेन्द्र यादव है। थानाध्यक्ष सुंदरेश्वर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि धंधेबाज बाइक पर शराब लेकर जा रहा है। पुलिस ने आनर गांव के समीप स्थित पोखरा के पास से बाइक सवार धंधेबाज को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से बाइक पर लदी 56 लीटर देसी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि धंधेबाज से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...