बांदा, फरवरी 15 -- बांदा। संवाददाता नरैनी के पुकारी गांव निवासी अफसाना पुत्री इस्माइल ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि उसकी शादी 15 वर्ष पहले कर्वी में पप्पू पुत्र मुब्बी के साथ हुई थी। शादी के बाद अतिरिक्त दहेज में लोभी ससुराल वाले मायके से बाइक व 50 हजार रुपये लाने का दबाव बनाते रहे। पिता मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। इसलिए उन्होंने असमर्थता जताई। इस पर पति व अन्य ससुरालवालों ने मारपीट कर उसे भगा दिया। दो साल से वह मायके में पिता के यहां रह रही है। पुलिस ने पति पप्पू, जेठ राजा, मौसी चुनिया, राजा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...