समस्तीपुर, फरवरी 15 -- शाहपुर पटोरी/मोरवा। पटोरी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम चकभेली चौक पर एक ट्रक तथा बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा हलई थाना के 112 पुलिस टीम को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस की 112 टीम ने मृतक एवं गंभीर रूप से जख्मी युवक को अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी लाया। प्रारंभिक चिकित्सा के पश्चात घायल युवक को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान हलई थाना क्षेत्र के लरुआ पंचायत स्थित दादनपुर ग्राम निवासी धर्मवीर सहनी के पुत्र धीरज कुमार (19) तथा गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान दादनपुर ग्राम निवासी दुखन सहनी के पुत्र युवराज सहनी (19) के रूप में की गई है। प्रत्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.