साहिबगंज, अप्रैल 22 -- साहिबगंज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज मुस्लिम टोला में सोमवार की रात तेज रफ्तार बाइक ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। वही सँभलते ही पुनः एक टोटो ने जोरदार धक्का मार दिया। इसमे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महादेवगंज मुस्लिम टोला निवासी मोहम्मद ऐनुल खान का पुत्र मो. शाहरुख(25) है। घायल ने बताया कि वे अपने दोस्त के घर के पास खड़ा था अचानक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने धक्का मार दिया। तबतक संभाल पाता सामने से टोटो ने भी जोरदार धक्का मार दिया। इसमे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वही घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...