साहिबगंज, मार्च 18 -- बाइक व टोटो की टक्कर में बाइक चालक सहित दो घायल, रेफर राजमहल,प्रतिनिधि। उधवा-राजमहल एनएच पर जामनगर दुर्गा मंदिर के पास सोमवार की देर शाम बाइक व टोटो के आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक सहित एक व्यक्ति बीच सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के मसना गांव के जगरनाथ साहा के पुत्र शत्रुघ्न साहा (22)और उसके साथी नोवो सरकार के पुत्र नयन सरकार (20) दोनों राजमहल से काम कर अपने घर बाइक से मसना लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार टोटो से सीधी टक्कर हो गया। अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में दोनों को रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.