साहिबगंज, मई 6 -- राजमहल, प्रतिनिधि। तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर वृंदावन के पास सोमवार को बाइक और टोटो के बीच आमने-सामने के टक्कर में बाइक चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी बड़का मुर्मू के पुत्र जोसेफ मुर्मू (18) और उसका छोटा भाई मतियस मुर्मू (16) बाइक लेकर अपने घर से बोरियो की तरफ किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार टोटो चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक चालक को धक्का मार दिया। हादसे में बाइक चालक सहित उसका भाई बीच सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। इधर, सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना पुलिस एवं परिजनों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में जोसेफ मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए र...