बेगुसराय, जनवरी 4 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। बेगूसराय-रोसड़ा एसएच-55 पर रविवार को तारा सीमान चौक के निकट जेसीबी व बाइक के बीच सीधी टक्कर में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर निवासी सूरज दास के 25 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा जख्मी युवक छौड़ाही थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सुरेन्द्र राम का 19 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार है। घटना के संबंध में जख्मी मिथिलेश कुमार ने बताया कि वह अपने संबंधी अजीत कुमार को बाइक से पहुंचाने बेगूसराय की ओर जा रहा था। विपरीत दिशा स...